1 जनवरी से कितनी मिलेगी 8वें वेतन आयोग की पहली सैलरी,यहां देखें फ़िटमेंट फेक्टर और सैलरी चार्ट 8th Pay Commission Salary Chart

By
Last updated:
Follow Us

8th Pay Commission Salary Chart Update: 8वें वेतन आयोग का काम प्रारंभ हो चुका है कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी। सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है जिसमें न्यूनतम वेतन 32940 से लेकर 44280 तक पहुंच सकता है। सरकारी कर्मचारियों के बीच इस समय सबसे अधिक चर्चा 8वें वेतन आयोग को लेकर हो रही है पिछले महीने सरकार ने इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए थे इसके बाद से लोगों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर की जानने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। आखिरकार कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से कितना वेतन मिलेगा फिटमेंट फैक्टर कहां तक जा सकता है क्योंकि यही फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी निर्धारित करेगा।

आखिर फिटमेंट फैक्टर होता क्या है?

फिटमेंट फैक्टर को सरल भाषा में समझा जाए तो एक मल्टीप्लायर है फिटमेंट फैक्टर की सहायता से ही पुरानी बेसिक सैलरी को नई सैलरी में परिवर्तित कर दिया जाता है। सातवें वेतन आयोग के समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया था, इसके बाद पुरानी बेसिक सैलरी का 2.57 गुणा करके नई बेसिक सैलरी निर्धारित की गई थी। इसके बाद अब 8वें पे कमिशन में कितना फिटमेंट फैक्टर रहेगा कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चर्चा इसी बात को लेकर है।

फिटमेंट फैक्टर कैसे तय होता है

फिटमेंट फैक्टर तय करने में कोई एक कारण नहीं होता है बल्कि एक समूह होता है जिसमें बहुत सारी चीजें देखी जाती हैं मुख्य तौर पर महंगाई कितनी बढ़ी है जीवन यापन का खर्च कैसा है साथ ही परिवार की समान जरूरत पर कितना खर्च होता है। आदि कई अनेक चीज हैं जो फिटमेंट फैक्टर निर्धारित करने का प्रमुख कारण होती हैं इस प्रक्रिया के अंतर्गत डॉ अक्रोइड फार्मूला भी शामिल है। इसमें कपड़े किराया इंटरनेट का खर्च खाने पीने की आदि सभी चीजों को ध्यान में रखा जाता है।

फिटमेंट फैक्टर कितना बढ़ेगा?

फिटमेंट फैक्टर को लेकर वित्तीय फर्म एंबिट कैपिटल की रिपोर्ट सामने आई है इस रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर इतना रहता है तो चपरासी को मिलने वाली न्यूनतम 18000 रुपए की सैलरी बढ़कर 2 गुना हो जाएगी अगर 1.53 फिटमेंट फैक्टर रहता है। तो इसका सीधा सा मतलब है कि न्यूनतम वेतन में 14% से लेकर 54% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 54% की बढ़ोतरी की संभावना कम दिखाई दे रही है क्योंकि इतनी बढ़ोतरी होने के बाद सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ सकता है।

अलग-अलग ग्रेड पे पर बनेगी नई बेसिक सैलरी

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.57 के बीच रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है इसी आधार पर अलग-अलग ग्रेड पे की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नीचे आसान भाषा में हर ग्रेड पे के हिसाब से नई सैलरी चार्ट का अनुमान लगाया गया है जिसमें बेसिक पे के साथ अन्य कई तरह के भत्ते भी शामिल हैं। इसके माध्यम से कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत मिलने वाली सैलरी का अनुमान लगा सकते हैं।

ग्रेड पे फिटमेंट फैक्टर बेसिक (₹) ग्रॉस (₹) नेट सैलरी (₹)
1900 1.92 54,528 71,215 65,512
1900 2.57 72,988 94,105 86,556
2400 1.92 73,152 86,743
2400 2.57 97,917 1,14,975
4600 1.92 1,12,512 1,31,213
4600 2.57 1,50,602 1,74,636
7600 1.92 1,53,984 1,82,092
7600 2.57 2,06,114 2,41,519
8900 1.92 1,85,472 2,17,988
8900 2.57 2,48,262 2,89,569

8वां वेतन आयोग कब से होगा लागू

बता दें 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई बनाई गई है आयोग अपनी रिपोर्ट अगले 18 महीने के भीतर सौंपने वाली है इस रिपोर्ट में कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर तथा सैलरी से जुड़ी सिफारिशें शामिल होंगी इसके साथ-साथ पेंशन और अलाउंस में भी बदलाव लागू होंगे 50 लाख से अधिक कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को इस बदलाव का लाभ मिलेगा हालांकि पेंशनर्स को टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल न करने से 65 लाख से अधिक पेंशनर्स संशय में हैं।