8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर देश भर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच लंबे समय से संशय और उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही वेतन आयोग का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने वाला है, लेकिन सरकार की ओर से आयोग का गठन किया गया है। इसके बावजूद कई ऐसे सवाल हैं जो कर्मचारियों के बीच संशय पैदा कर रहे हैं। इसी बीच 1 दिसंबर 2025 का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन संसद में वित्त मंत्री से आठवीं वेतन आयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। सरकार की भविष्य की नीति, कर्मचारियों के वेतन ढांचे से संबंधित बदलाव और महंगाई भत्ता सहित कई सवालों का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देना होगा। आईए जानते हैं—कौन-कौन से सवाल वित्त मंत्री से पूछे गए।
8th Pay Commission Latest Update
आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि 1 दिसंबर 2025 को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आठवीं वेतन आयोग को लेकर पांच बेहद महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं। यह सवाल सांसद आनंद भदौरिया द्वारा रखे गए हैं, जिनके जवाब का इंतजार देश भर के करोड़ों कर्मचारियों को है। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद भी कर्मचारियों के बीच पाँच बड़े सवाल हैं जो असमंजस पैदा कर रहे हैं। कर्मचारियों के लिए यह जानना काफी जरूरी है, इसलिए संसद सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पाँच महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों के जवाब मिलते ही आठवें वेतन आयोग से संबंधित कई संदेह दूर हो जाएंगे।
वित्त मंत्री से पूछे गए पाँच सवाल
पहला और सबसे बड़ा सवाल: : क्या सरकार ने आठवें वेतन आयोग को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है? यदि हाँ, तो इसके चेयरपर्सन, मेंबर तथा काम शुरू करने की टाइमलाइन क्या है?
दूसरा सवाल: क्या महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बेसिक वेतन में मर्ज करने का प्रस्ताव है? इसे कर्मचारियों के लिए तत्काल राहत माना जा रहा है।
तीसरा सवाल: DA और DR के मर्जर की प्रक्रिया, संभावित परिणाम और लागू करने की समय सीमा क्या होगी?
चौथा सवाल: यदि सरकार DA/DR को मर्ज नहीं करती है, तो इसके पीछे क्या कारण होंगे? इसे स्पष्ट करने की मांग की गई है।
पाँचवा और अंतिम सवाल: पिछले 30 वर्षों में बढ़ती महंगाई और उसके असर का समाधान आठवीं वेतन आयोग में कैसे होगा? सरकार की रणनीति क्या है?
इन सभी सवालों के जवाब तय करेंगे कि भविष्य में वेतन सुधारों की दिशा क्या होगी और कर्मचारियों को कितनी राहत मिल सकती है।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा आठवां वेतन आयोग?
आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। लेकिन इसे पूरी तरह लागू होने में लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को 18 महीने का एरियर एक साथ या फिर किस्तों में मिल सकता है। इससे 50 लाख से अधिक कर्मचारी और 68 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा होने की संभावना है।





