Aadhar Card New Rules: देश भर के करोड़ों आधार धारकों के लिए यूआइडीएआइ कई बड़ी सुविधाएं शुरू करने वाला है। 1 दिसंबर से ये सुविधाएं शुरू किए जाने की खबर है, जिसके अंतर्गत अब मोबाइल नंबर बदलने, जीमेल आईडी सुधारने, पता अपडेट करने सहित कई महत्वपूर्ण अपडेट घर बैठे ही करने की सुविधा मिल जाएगी। इन सब कामों के लिए आपको अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है और न ही लंबी लाइनों में लगना होगा। यूआइडीएआइ ने अपने आधिकारिक प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी है। यह सुविधा ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से उपलब्ध होगी, यानी कि आपका चेहरा ही आपका नया आधार सत्यापन बनेगा।
यूआइडीएआइ घर बैठे देगा 6 सुविधाएं
बता दें, आज के डिजिटल समय में सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर भी डिजिटाइजेशन करने का फैसला किया गया है। अभी तक ये सभी अपडेट करने के लिए लोगों को आधार सेंटर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना पड़ता था, लेकिन अब नई प्रणाली लागू होने जा रही है। इसके बाद प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी। कुल मिलाकर 6 बड़ी सुविधाएं आधार धारकों को मिलने वाली हैं, जिसके लिए आधार केंद्र के चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधाएं सब घर बैठे ही मिल जाएंगी।
घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं
बता दें, यूआइडीएआइ की ताज़ा अपडेट के अनुसार अब घर बैठे उपलब्ध होने वाली प्रमुख सेवाएं शुरू होने वाली हैं, जिसमें पहले नंबर पर मोबाइल नंबर अपडेट आता है। यानी कि अब घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। वहीं दूसरा बड़ा अपडेट पता अपडेट करने को लेकर है, घर बैठे ही पता अपडेट कर सकेंगे। वहीं ईमेल आईडी और नाम में करेक्शन करने के लिए भी आपको सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी, यह काम भी घर बैठे हो जाएगा। इसके साथ-साथ आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आधार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ी दिक्कत जन्मतिथि को लेकर थी, अब जन्मतिथि अपडेट का विकल्प भी जारी होने वाला है, जन्मतिथि भी घर बैठे ही अपडेट हो सकेगी। इन सेवाओं के शुरू होने के बाद करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा बच्चों के लिए सबसे अधिक राहत मिलेगी। आधार से जुड़े कोई भी काम को अब सेंटर जाकर करने की आवश्यकता नहीं होगी, घर बैठे ही अधिकतर काम हो जाएंगे।
फेस ऑथेंटिकेशन और ओटीपी से हो जाएगा वेरिफिकेशन
इस नई सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी प्रक्रिया ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पूरी होगी। यूआइडीएआइ ने पिछले कुछ सालों में फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम को काफी मजबूत कर दिया है। अब मोबाइल कैमरा के जरिए आपकी पहचान को सुरक्षित रूप से प्रमाणित किया जा सकेगा। बता दें, फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम पहले से ही कई सेवाओं में उपयोग किया जा रहा है, जिसमें आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर और एमआधार जैसी प्रमुख सेवाएं पहले से मिल रही हैं। अब इन दो सुविधाओं के साथ-साथ ये छह और नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। बताते हैं, विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहचान सत्यापन का कार्य पहले से ही किया जा रहा है।
1 दिसंबर से लागू होने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 दिसंबर से ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। इसलिए आधार धारक आधिकारिक घोषणा पर नज़र बनाए रखें। नई सुविधाएं शुरू होने के बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया बेहद ही आसान हो जाएगी। खासकर उन लोगों को बहुत अधिक फायदा होगा, जिनका मोबाइल नंबर बदल जाता है या जो लंबे समय से ईमेल या पता अपडेट न कर पाने की वजह से परेशान रहते हैं। अब सब काम मिनटों में घर बैठे ही हो जाएगा।





