बीएड डिग्री धारकों को सीटेट पेपर 1 में आवेदन का मिला मौका, जोड़ी गई नई अहर्ता B.Ed eligible for CTET Primary

By
On:
Follow Us

B.Ed eligible for CTET Primary: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट है। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी फरवरी 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन पहले प्राइमरी स्तर के लिए बीएड अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता को शामिल नहीं किया गया था, जिसके कारण लाखों की संख्या में बीएड अभ्यर्थी सीटीईटी में आवेदन करने के लिए परेशान थे।

बता दें, सीटीईटी प्राइमरी लेवल के लिए बीएड अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए शामिल कर लिया गया है और एलिजिबिलिटी को आवेदन फॉर्म में जोड़ दिया गया है। अब बीएड अभ्यर्थी प्राइमरी सीटीईटी लेवल-1 के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार बीएड वाले प्राइमरी सीटीईटी के लिए अप्लाई करने के लिए पात्र माने जाएंगे।

सीबीएसई ने किया बदलाव, B.Ed अभ्यर्थियों को राहत

एनसीटीई द्वारा जारी मानकों के अनुसार बीएड पास अभ्यर्थियों को सीटीईटी लेवल-1 के लिए पात्र माना गया है, लेकिन उनके साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी जोड़ दी गई है। नियम के अनुसार, जो भी उम्मीदवार B.Ed के आधार पर प्राइमरी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं, वे सीटीईटी पेपर-1 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन नियुक्ति के बाद ऐसे सभी उम्मीदवारों को 6 महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। यह कोर्स शिक्षण कौशल को प्राथमिक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए बनाया गया है। एनसीटीई ने स्पष्ट किया है कि बीएड धारी अभ्यर्थियों को सीटीईटी प्राइमरी में शामिल होने या फिर फॉर्म भरने से बिल्कुल नहीं रोका जाएगा। यानी कि आवेदन और परीक्षा में बैठने के लिए पूरी तरह छूट मिल गई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट से प्रभावित लाखों शिक्षक, जो B.Ed के आधार पर नियुक्त हुए हैं, उन सभी को भी प्राइमरी लेवल की सीटीईटी में आवेदन करने का मौका मिल गया है।

Level Eligibility Criteria
Level-1 (Class 1-5) Candidates Must Have 12th Pass And A D.Ed / JBT / B.El.Ed / B.Ed Teaching Qualification.
Level-2 (Class 6-8) Candidates Must Have A Graduation Degree Along With B.Ed Or B.El.Ed Qualification.

 

नए शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करना होगा जरूरी

बता दें, प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने के लिए अलग मानसिकता, शिक्षण शैली और बच्चों से जुड़ने की क्षमता की जरूरत होती है। इसलिए बीएड उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी स्तर की शिक्षण पद्धति से अलग मानते हुए नई भर्ती में आवेदन करने से रोक लगा दी थी। अर्थात बीएड अभ्यर्थी प्राइमरी लेवल के लिए निकलने वाली किसी भी शिक्षक परीक्षा में आवेदन नहीं कर सकेंगे। लेकिन ऐसे शिक्षक जो सुप्रीम कोर्ट आदेश से प्रभावित हैं और आदेश आने के बाद नियुक्त हुए हैं, उन्हें ब्रिज कोर्स करना होगा। इसके अतिरिक्त पहले से पढ़ा रहे B.Ed शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य नहीं है। फिलहाल ऐसे शिक्षकों के लिए नियुक्ति से 2 साल के अंदर ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा।

सीटीईटी फरवरी 2026 में बीएड उम्मीदवारों के लिए मिला मौका

सीटीईटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब बीएड पास उम्मीदवारों को लेवल-1 यानी कक्षा 1 से 5 तक और लेवल-2 यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए आवेदन करने का मौका मिल गया है। इससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रभावित लाखों शिक्षकों को सीटीईटी पास करने का मौका मिल गया है। अब ये सभी शिक्षक बीएड के आधार पर प्राइमरी सीटीईटी परीक्षा पास कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। समय रहते अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देशभर के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है। बीएड, डी.एल.Ed सहित विभिन्न डिग्री धारकों के साथ-साथ इस बार लाखों की संख्या में प्राइमरी टीचर भी सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी टीचर्स को सीटीईटी या शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए 2 साल का समय दिया है।