सुप्रीम कोर्ट आदेश से प्रभावित इन सर्विस टीचर्स CTET के लिए कैसे अप्लाई करें, चुनना होगा यह विकल्प CTET Form fill up 2025 Kaise Bhare

By
On:
Follow Us

CTET Form Fill Up 2025 Kaise Bhare: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आवेदन करने हेतु लिंक खोल दिया है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सीटेट फरवरी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें, रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 रखी गई है। नीचे दी गई प्रक्रिया से सीटेट के लिए रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक और एग्जाम डेट की पूरी जानकारी नीचे डिटेल में देख सकते हैं।

सीटेट के ऑफिशियल नोटिस में क्या है?

सीटेट के आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी महत्वपूर्ण जानकारी, आवेदन की तिथियां, एलिजिबिलिटी, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न सहित सभी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक एक्टिव हो गया है और ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 तक रखी गई है। अभ्यर्थी फीस का भुगतान 18 दिसंबर 2025 तक ही कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले सीटेट से संबंधित पात्रता, एलिजिबिलिटी सहित सभी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में अवश्य देख लें।

CTET 2026 Official Notification

CTET Form Fill Up 2025 Kaise Bhare

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप नीचे दिया गया है:

स्टेप 1: सीटेट फरवरी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: दूसरे स्टेप को फॉलो करते हुए होम पेज पर CTET 2025 के लिए अप्लाई करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अगले स्टेप में अगर आप पहली बार यूजर हैं, तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: अपना पूरा नाम, पता और माता-पिता का नाम, जन्म तिथि जैसी सभी जानकारी भरें।
स्टेप 5: पसंदीदा एग्जाम सिटी का चयन करें।
स्टेप 6: परीक्षा की भाषा चुनें—अंग्रेज़ी या हिंदी (या अन्य उपलब्ध भाषाएँ)।
स्टेप 7: अपना आधार नंबर, कैटेगरी, अपॉइंटमेंट स्टेटस, जेंडर आदि सभी जानकारी भरें।
स्टेप 8: अब डिटेल्ड एजुकेशनल क्वालीफिकेशन भरें।
स्टेप 9: नोटिफिकेशन पाने के लिए एक्टिव कम्युनिकेशन एड्रेस, वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें।

स्टेप 10: बताए गए तरीके से JPG या JPEG फॉर्मेट में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और अपना सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 11: आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें।
स्टेप 12: अब आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
इस प्रकार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी परीक्षा

बता दें, सीटेट एग्जाम तिथि बोर्ड ने पहले ही घोषित कर दी थी। 8 फरवरी 2026 को सीटेट आयोजित किया जाएगा। पेपर दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। सीटेट कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षक बनने के तौर पर नियुक्ति के लिए एक जरूरी पात्रता है। यह नेशनल लेवल की परीक्षा यानी कक्षा 1 से 5 तक या फिर कक्षा 6 से 8 तक के लिए टीचर बनने हेतु होती है। इसे पास करने के बाद KVS, NVS और केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाने हेतु शिक्षक बनने की पात्रता मिल जाती है।

इन सर्विस टीचर CTET 2025 के लिए कैसे अप्लाई करें

सुप्रीम कोर्ट ने प्रायमरी इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से प्रभावित शिक्षक की इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन करते समय इन सभी शिक्षकों को Employed as Teacher का विकल्प चुनना होगा और इस प्रकार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी हालांकि जानकारी दे दें एजुकेशनल क्वालीफिकेशन में एनसीटीई द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालिफिकेशन में से कोई एक भरनी होगी इसके अतिरिक्त कोई अन्य नई क्वालिफिकेशन नहीं जोड़ी गई है ऐसे शिक्षक जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रभावित हैं और 50% न्यूनतम अंकों की पात्रता नहीं रखते हैं उनके लिए कोई अलग से ऑप्शन नहीं दिया गया है, फिलहाल एनसीटीई की मिनिमम क्वालीफिकेशन को फॉलो करते हुए इन सर्विस टीचर्स को आवेदन करना होगा विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन ध्यान पूर्वक कर लें।