CTET Notification 2026 Out Soon: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सत्र 2026 की अधिसूचना जारी होने वाली है सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा कर दी है और तारीख भी निश्चित कर दी है परीक्षा की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी सीबीएसई द्वारा जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी होगी सूचना जारी होने से पहले आवेदक से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि पात्रता एग्जाम पैटर्न का पता होना जरूरी है।
एग्जाम शेड्यूल का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को देश भर के 130 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा अब नोटिफिकेशन जल्दी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने वाला है एक बार नोटिफिकेशन अपलोड होते ही उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे और नोटिफिकेशन के माध्यम से एग्जाम की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया एग्जाम पैटर्न सिलेबस एडमिट कार्ड फीस पेमेंट सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एक नेशनल लेवल का टीचिंग एग्जाम है जिसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन देश के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षकों के एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए आयोजित करता है केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रत्येक साल दो बार किया जाता है लेकिन इस बार सीटेट का आयोजन केवल एक बार कराया जा रहा है जुलाई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था डिटेल नोटिफिकेशन जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद लिंक के माध्यम से सीटेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब आएगा CTET 2026 नोटिफिकेशन
हालांकि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा नोटिफिकेशन जारी करने की सही तारीख अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो सीटेट नोटिफिकेशन पीडीएफ 30 नवंबर से पहले जारी किया जाएगा जो कैंडिडेट सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें सभी डिटेल तैयार रखनी चाहिए परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा एक महीने का समय अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए मिलेगा। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन 26 नवंबर के बाद जारी किया जा सकता है 4 दिसंबर तक सीबीएसई की ओर से केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय में आवेदन मांगे गए हैं आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के पहले ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी बता दें 8 फरवरी को देश भर के 134 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
सीटेट 2026 के लिए पात्रता
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित कराए जाएंगे कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए तथा दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता हेतु परीक्षा का आयोजन किया जाएगा अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक या फिर कक्षा एक से आठ तक के दोनों पेपर में शामिल हो सकते हैं कक्षा 1 से 5 तक के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए इसके साथ-साथ अगर फाइनल ईयर का एग्जाम पास किया हो या शामिल हो रहे हैं तो भी शामिल हो सकते हैं इसके साथ-साथ समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं वही कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में पढ़ने के लिए दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन या B.Ed अभ्यर्थी भी फॉर्म भर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न
सीटीईटी पेपर एक के लिए एग्जाम पैटर्न की बात की जाए तो भाषा एक अनिवार्य विषय होगी जिसमें 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 30 अंकों का होगा वहीं भाषा दो भी अनिवार्य होगी जो 30 प्रश्नों की होगी और कुल अंक 30 रखे गए हैं बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए 30 अंक निर्धारित हैं वहीं पर्यावरण और गणित के 30 30 प्रश्न पूछे जाएंगे दोनों के लिए 30 30 अंक निर्धारित किए गए हैं कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे इसके लिए कुल 150 अंक निर्धारित किए गए हैं।
सीटेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया
सीटेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी अपने सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सभी जानकारी दस्तावेजों के आधार पर ही भरनी होगी आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा आवेदन शुल्क भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।





