DA Hike 2026: जनवरी से 4% बढ़ेगा क्या मँहगाई भत्ता? श्रम ब्यूरो के नए आंकड़े जारी

By
On:
Follow Us

DA Hike 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी से होने वाली महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। श्रम ब्यूरो द्वारा अक्टूबर 2025 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस बार आंकड़ों में काफी कम बढ़ोतरी हुई है, जो कि महंगाई भत्ते बढ़ोतरी के अच्छे संकेत नहीं हैं। हालांकि अभी नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आने बाकी हैं। पूरी रिपोर्ट आने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ोतरी निर्धारित होगी। हालांकि अक्टूबर 2025 के लिए जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के संकेत दे दिए गए हैं। सितंबर की तुलना में बढ़ोतरी तो हुई है, लेकिन यह उतनी नहीं है जितनी कर्मचारियों को राहत देने के लिए जरूरी मानी जाती है।

CPI – IW अक्टूबर माह के आंकड़े जारी

श्रम ब्यूरो ने अक्टूबर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। महंगाई दर के आंकड़े भी इस बार काफी नीचे रहे हैं। वर्ष दर वर्ष महंगाई दर अक्टूबर में घटकर 2.31 पर पहुंच गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 4.41% तक पहुंची थी। विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई दर का घटाना अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत माना जाता है, लेकिन महंगाई भत्ता निर्धारण के हिसाब से कर्मचारियों को बिल्कुल भी फायदा नहीं है। कम महंगाई दर का सीधा सा मतलब है इंडेक्स पर दबाव कम होता है और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कम बढ़ोतरी होती है।

अंतिम 6 महीने के आंकड़े महंगाई भत्ता करेंगे तय

बता दें जुलाई से लेकर दिसंबर तक के 6 महीने के आंकड़े महंगाई भत्ता निर्धारित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अक्टूबर का आंकड़ा जारी हो चुका है। अब इस औसत का लगभग 66% हिस्सा साफ हो चुका है और इस रिपोर्ट के आधार पर जनवरी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की दिशा लगभग निश्चित मानी जा रही है। अभी तक के रुझान को देखा जाए तो लगातार 3 महीने से इंडेक्स में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

जनवरी से कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

हालांकि अक्टूबर के आंकड़े कर्मचारियों के लिए निराश करने वाले रहे हैं। वर्तमान में सरकार 58% महंगाई भत्ता दे रही है और उम्मीद की जा रही है कि नवंबर और दिसंबर के आंकड़े अच्छे रहते हैं तो जनवरी से 3 से 4% की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आंकड़ों में बढ़ोतरी धीमी होने के कारण इसकी संभावना काफी कम लग रही है। अगर इसी रफ्तार से आंकड़ों में वृद्धि होती है तो जनवरी से केवल दो प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महंगाई भत्ता 60% तक पहुंच सकता है, जो कि कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत नहीं मानी जाएगी। सरकार के 47 लाख से अधिक कर्मचारी और 68 लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की बढ़ोतरी से ही उनके हाथ में सैलरी और पेंशन की वास्तविक बढ़ोतरी होती है। कम बढ़ोतरी का सीधा मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को हजारों रुपए का कम लाभ होगा।

जनवरी से 4% बढ़ेगा क्या महंगाई भत्ता?

बता दें अंतिम फैसला जनवरी 2026 में केंद्र कैबिनेट द्वारा किया जाएगा, लेकिन अक्टूबर के आंकड़े संकेत दे चुके हैं कि इस बार महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। कर्मचारी और पेंशनर्स अब नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। ये आंकड़े निर्धारित करेंगे कि जनवरी में उन्हें कितना महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को कितनी राहत मिलेगी। हालांकि कर्मचारी और पेंशनर्स 4% की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।