December 2025 Holidays: दिसम्बर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबा वीकेंड, छुट्टियों की लिस्ट जारी

By
On:
Follow Us

December 2025 Holidays: दिसंबर की छुट्टियां और वीकेंड का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अगर आप दिसंबर में किसी यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए काम की है। साल का आखिरी महीना दिसंबर सभी के लिए महत्वपूर्ण है। यह महीना पूरे साल की यादें समेटे हुए रहता है। इस महीने में लोग बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। साथ ही दिसंबर के महीने में परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बनाते हैं, क्योंकि दिसंबर में पर्यटन अन्य महीनों की तुलना में सबसे अधिक बढ़ जाता है। घूमने के लिए दिसंबर का महीना सबसे बढ़िया होता है। दिसंबर के महीने में कौन-कौन सी छुट्टियां मिलने वाली हैं और वीकेंड का क्या कैलेंडर है, स्कूल–कॉलेज, बैंक कब कितने दिन बंद रहने वाले हैं, आइए जानते हैं।

दिसंबर 2025 की छुट्टियां

बता दें, दिसंबर का महीना एक ऐसा महीना होता है जिसमें सरकारी छुट्टियां बहुत कम मिलती हैं। यह कहा जाए कि पूरे साल में सभी महीनों से कम छुट्टियां दिसंबर के महीने में ही मिलती हैं तो एकदम सही होगा। इस महीने ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी मिलती है। इसलिए अगर दिसंबर में छुट्टियों की बात की जाए तो केवल 25 दिसंबर को ही क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, बैंक सभी बंद रहते हैं। इसके साथ-साथ कुछ राज्यों में 26 दिसंबर को भी छुट्टी घोषित की गई है, जैसे हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती के उपलक्ष में छुट्टी रहेगी। वहीं कुछ राज्यों में क्रिसमस का फॉलो-अप हॉलीडे भी रहता है। इसके अतिरिक्त कई राज्यों ने छुट्टियों की सूची में अलग से अवकाश घोषित किए हैं, जो कि संबंधित राज्य में ही लागू होंगे।

कब-कब है दिसंबर में वीकेंड

दिसंबर में पड़ने वाले वीकेंड की बात की जाए तो 6 और 7 दिसंबर को शनिवार और रविवार रहेगा। इसके बाद 13 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 14 को रविवार रहेगा। वहीं 20 दिसंबर को शनिवार और 21 को रविवार रहेगा। अंत में महीने का आखिरी शनिवार 27 दिसंबर को पड़ने वाला है और 28 दिसंबर को रविवार रहेगा। ऐसे में क्रिसमस गुरुवार को है, तो अगर आप शुक्रवार की छुट्टी लेते हैं तो आपको चार दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा। 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 4 दिन की छुट्टी में आप भारत में अपनी पसंदीदा जगह घूम सकते हैं और छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

दिसंबर में कब-कब और कहां बंद रहेंगे स्कूल

  • 7 दिसंबर – रविवार अवकाश रहेगा।
  • 14 दिसंबर – रविवार अवकाश रहेगा।
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, यह अवकाश गोवा और दमन–दीव के लिए है।
  • 21 दिसंबर – रविवार अवकाश रहेगा।
  • 24 दिसंबर – क्रिसमस डे इवनिंग, यह अवकाश मेघालय और मिजोरम में रहेगा।
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस डे सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • 26 दिसंबर – बॉक्सिंग डे, मिजोरम, तेलंगाना में अवकाश रहेगा।
  • 27 दिसंबर – गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्य में रहेगा।
  • 28 दिसंबर – रविवार अवकाश रहेगा।
  • 31 दिसंबर – यूपी में शीतकालीन अवकाश रहेगा।
  • 25 दिसंबर – राजस्थान में शीतकालीन अवकाश
  • जम्मू कश्मीर -1 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश

इसके अतिरिक्त मौसम को देखते हुए कई राज्य दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन अवकाश घोषित कर सकते हैं।