सरकारी कर्मचारियों के लिए नए नियम लागू! तुरंत पूरा करें ये काम टाइमलाइन जारी Government Employees New rules from December 1

By
On:
Follow Us

Government Employees New rules from December 1: प्रत्येक महीने की 1 तारीख को कई बड़े बदलाव किए जाते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बदलाव होते हैं, साथ ही आम नागरिकों के लिए भी कई नियम बदले जाते हैं। 1 दिसंबर से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। देश भर में कई महत्वपूर्ण फैसले 1 दिसंबर से बदल जाएंगे। नवंबर खत्म होने से पहले यानी 30 नवंबर तक कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे, नहीं तो नए महीने की शुरुआत यानी 1 दिसंबर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं 1 दिसंबर से क्या-क्या बदलने वाला है, कर्मचारियों के लिए कौन से नियम हैं जो 1 दिसंबर से बदल जाएंगे।

एनपीएस और यूपीएस चुनने की आखिरी तारीख

केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एनपीएस और नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम में से एक विकल्प चुनने का मौका दिया है। इसके लिए डेडलाइन जारी कर दी है। अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 दिसंबर से कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी सरकारी कर्मचारी 1 दिसंबर से पहले यूनिफाइड या नई पेंशन स्कीम का चयन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद पेंशन स्कीम चुनने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे सभी केंद्रीय कर्मचारी जो एनपीएस के अंतर्गत आते हैं, वह 30 नवंबर तक यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जा सकते हैं। सरकार द्वारा यूपीएस में जाने की अंतिम डेडलाइन रखी गई है।

टीडीएस फॉर्म जमा करने की डेडलाइन

टीडीएस से जुड़े फॉर्म और 194S जमा करने की तारीख भी निर्धारित कर दी है। आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है। धारा 92E के अंतर्गत रिपोर्ट जमा करने वाले करदाताओं के लिए भी 30 नवंबर आखिरी तारीख रखी गई है। देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दिसंबर की शुरुआत कई नए नियमों के साथ होने जा रही है। यह जरूरी काम 30 नवंबर से पहले पूरे कर लेने चाहिए, जिससे नए महीने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख

वहीं पेंशनर्स के लिए बात की जाए तो पेंशन पाने वाले सभी बुजुर्गों के लिए 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 1 दिसंबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सकेंगे। अगर 30 नवंबर तक प्रमाण पत्र नहीं जमा करते हैं तो 1 दिसंबर से पेंशन रोक दी जाएगी। इसलिए जिन्होंने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो उन सभी को यह काम तुरंत कर लेना चाहिए। क्योंकि 1 दिसंबर के बाद आपकी पेंशन रोकी जा सकती है। पेंशन में किसी भी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। बता दें, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

1 दिसंबर से आधार कार्ड में होगा बड़ा बदलाव

पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार कार्ड को लेकर बड़े पैमाने पर बदलाव करने जा रहा है, जिसमें सिर्फ आधार कार्ड होल्डर की फोटो और एक क्यूआर कोड दिखाई देगा। आधार कार्ड से आपका नाम और पता सहित 12 अंकों का आधार नंबर गायब हो जाएगा। यानी आपकी पर्सनल डिटेल नहीं दिखेगी। दिसंबर 2025 में नए नियम लाने की योजना बनाई गई है, जिससे गलत डेटा का इस्तेमाल रोका जा सके।