बिना बीएड औऱ बिना टीईटी शिक्षक बनने का शानदार मौका, ढ़ेरों पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी KVS Teacher Without Bed And Tet

By
On:
Follow Us

KVS Teacher Without Bed And Tet: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका मिला है। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में बिना B.Ed और बिना TET के भी शिक्षक बन सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय संगठन में शिक्षकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके साथ-साथ परीक्षा तिथि भी घोषित की जा चुकी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो इन विद्यालयों में शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, उनके पास यह गोल्डन चांस है। समय रहते आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर B.Ed या TET पास नहीं है तो भी उन्हें मौका दिया गया है।

सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन, मांगे आवेदन

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए आवेदन 4 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं। 10 से 11 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बता दें दोनों संगठनों में 14,000 से अधिक पद भरे जाएंगे, जिसमें शिक्षकों के अलावा अन्य कई पद भी शामिल हैं। वैसे तो पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, साथ ही शिक्षक बनने के लिए पात्रता भी अलग-अलग रखी गई है। जहां गैर-शैक्षणिक पदों के लिए अलग योग्यताएं रखी गई हैं, जिसमें दसवीं पास से लेकर डिप्लोमा भी मांगा गया है, वहीं प्राइमरी शिक्षक के लिए दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होने के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना चाहिए।

बिना B.Ed और TET बन सकते हैं KVS में शिक्षक

केंद्रीय विद्यालय में बिना B.Ed और बिना TET परीक्षा पास किए भी शिक्षक बन सकते हैं, जिसमें शिक्षक बनने के लिए B.Ed की आवश्यकता नहीं होगी। सबसे पहले बता दें केंद्रीय विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक रखे जाएंगे—पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेण्ड ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर के पद शामिल हैं। TGT के लिए B.Ed अनिवार्य है, वहीं प्राइमरी टीचर के लिए भी B.Ed की डिग्री अनिवार्य है। लेकिन कुछ खास विषयों में B.Ed और CTET की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती है। वैसे तो कॉन्ट्रैक्ट बेस पर KVS में बिना B.Ed और CTET के ही टीचर रखे जाते हैं, लेकिन स्थाई नौकरी के लिए सभी योग्यताएं पूरी करना जरूरी होता है।

इस सब्जेक्ट के लिए B.Ed और TET जरूरी नहीं

बता दें कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट में शिक्षक बनने के लिए B.Ed जरूरी नहीं है, न ही इसके लिए आपको केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास MCA या फिर MSc कंप्यूटर साइंस या B.Tech या इसके समकक्ष कोई अन्य मान्य डिग्री है तो बिना B.Ed के भी केंद्रीय विद्यालय में TGT कंप्यूटर साइंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ KVS में योग्यता के नियम बदलते रहते हैं। कभी-कभी किसी पोस्ट के लिए B.Ed हटाया भी जाता है और कभी जोड़ा भी जाता है। इसलिए जब भी नया नोटिफिकेशन आए तो अभ्यर्थियों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लेनी चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक के लिए क्या है योग्यता

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के लिए योग्यता की बात की जाए तो यह पूरी तरह से एकेडमिक योग्यता और पोस्ट पर निर्भर करती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए मास्टर डिग्री होना चाहिए, जबकि ट्रेण्ड ग्रेजुएट टीचर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कई पदों के लिए B.Ed भी जरूरी रखा गया है। वहीं प्राइमरी टीचर के लिए दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए और CTET परीक्षा पास होना जरूरी है।