यूपी में पुरानी पेंशन वहाली को राज्यपाल ने दी मंजूरी! इन शिक्षक कर्मचारियों को मिला लाभ आदेश जारी Old Pension Good News

By
On:
Follow Us

Old Pension Good News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। प्रदेश के 545 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों और 35 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन योजना की मांग स्वीकार कर ली गई है। बता दें इन अधिकारियों और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नेशनल पेंशन स्कीम लागू होने से पहले शुरू हुई थी, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल सका। लंबे समय बाद अब इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है।

पुरानी पेंशन योजना का मिलेगा लाभ, आदेश जारी

बता दें आयुर्वेद विभाग में कार्यरत 270 चिकित्सा अधिकारियों और 275 सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो चुकी है। इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें प्रदेश में जून 2023 में इन चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया जनवरी 2009 में पूरी हो सकी थी। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 270 पद और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) के 275 पद शामिल थे। इन सभी को अब तक पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने आयुर्वेद निदेशक को आदेश दिया है कि जून 2023 की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

पुरानी पेंशन देने के लिए राज्यपाल ने दी स्वीकृति

पुरानी पेंशन देने के लिए राज्यपाल ने भी स्वीकृति दे दी है। इस पर सामुदायिक सेवा के चिकित्सा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और प्रमुख सचिव रंजन कुमार तथा निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब पुरानी पेंशन योजना मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पुरानी पेंशन योजना मिलने से बुढ़ापे की चिंता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले से काफी खुश हैं।

यूपी के 35 शिक्षकों को मिला पुरानी पेंशन का लाभ

पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत 35 शिक्षकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। इन शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली का रास्ता साफ हो गया है और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग स्वीकार कर ली है। काफी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है। विशेष सचिव ब्रजेश कुमार त्यागी की ओर से 35 शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जिन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय इन शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है। पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलने से भविष्य की चिंता खत्म होगी, इसके साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बता दें 28,000 से अधिक बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन बहाली का इंतजार है। 2001 बैच के बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है। शासन ने इस संबंध में शिक्षकों का विवरण मांगा है। जिन प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च 2005 से पहले पूरा हो चुका था, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं ऐसे शिक्षक जिनका प्रशिक्षण 28 मार्च 2005 के बाद हुआ है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।