SBI Asha Scholarship 2025: भारतीय स्टेट बैंक में छात्रों के लिए एक खास स्कीम शुरू कर दी है यह स्कीम स्कूल से कॉलेज तक के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दे रही है स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों या फिर आईआईटी तक में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स सभी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं भारतीय स्टेट बैंक में अपनी जानी पहचानी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की पहल शुरू की है ऐसे छात्र जो आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं भी एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं और आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिससे आगे की पढ़ाई पूरी करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
किन-किन छात्रों को मिलेगा एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का लाभ
एसबीआई स्कॉलरशिप 2025 से जुड़ी सभी जानकारी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली स्टूडेंट को स्कॉलरशिप उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा है नवीं कक्षा से लेकर आईआईटी या फिर मेडिकल जैसे कोर्सेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों या फिर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र सभी के लिए यह स्कॉलरशिप उपलब्ध है ऐसे छात्र जिनके पास धन की कमी है वे अभी ऑनलाइन मोड में एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन मोड में आवेदन करने से किसी भी प्रकार की परेशानी छात्रों को नहीं होगी आवेदन करने के लिए छात्रों को मार्कशीट आय प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे बता दें लड़कियों और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप में खास आरक्षण दिया गया है।
एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए क्या है पात्रता
इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता की बात की जाए तो आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और पिछली शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त किए हों साथ ही परिवार की आय सीमा भी निर्धारित की गई है स्कूल के छात्रों के लिए ₹300000 सालाना और कॉलेज के छात्रों के लिए ₹600000 सालाना आय रखी गई है ऐसे छात्र जो आईआईटी या फिर अन्य कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं उनके संस्थान रैंकिंग के टॉप 300 में होना चाहिए विदेश में पढ़ाई करने वाले इच्छुक छात्रों के लिए उनकी यूनिवर्सिटी टॉप 200 की रैंकिंग में शामिल होना चाहिए।
एसबीआई स्कॉलरशिप में कितना मिलेगा पैसा
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप रखी गई है कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ₹15000 स्कॉलरशिप दी जाएगी वहीं स्नातक छात्रों के लिए 75000 तक की स्कॉलरशिप रखी गई है वहीं पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए ढाई लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप मिलेगी जबकि मेडिकल के छात्रों के लिए 4.50 लाख रुपए तक स्कॉलरशिप रखी गई है आईआईटी छात्रों के लिए ₹200000 तक जबकि आईआईएम छात्रों के लिए ₹500000 तक स्कॉलरशिप दी जाएगी जबकि विदेश में पढ़ने वाले इच्छुक छात्रों के लिए 20 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप रखी गई है इसके साथ ही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए 10% की छूट दी गई है जबकि लड़कियों को 50% आरक्षण दिया गया है।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है 30 नवंबर 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं आवेदन करने के लिए छात्रों को एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा करना होगा जिसमें छात्रों के लिए पिछले शैक्षणिक सत्र की मार्कशीट और वर्तमान संस्थान में एडमिशन का प्रूफ जरूरी है साथ ही परिवार का आय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र अगर लागू है तो अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।





