सरकार का बड़ा फैसला! अब 12वीं पास को मिलेगी ₹200000 स्कॉलरशिप हुई बढोत्तरी SC Scholarship Scheme Update

By
On:
Follow Us

SC Scholarship Scheme Update: केंद्र सरकार ने एससी के छात्रों के लिए मिलने वाली उच्च शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने स्कॉलरशिप की लिमिट बढ़ा दी है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार अब अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ₹2,00,000 सालाना तक की वित्तीय सहायता स्कॉलरशिप के तौर पर दी जाएगी। यह सहायता ट्यूशन फीस और गैर-वापसी योग्य शुल्कों को पूरी तरह कवर कर सकेगी। केंद्र सरकार का यह फैसला उन लाखों छात्रों के लिए राहत भरा है, जो स्कॉलरशिप द्वारा प्राप्त सहायता राशि से आगे की पढ़ाई करते हैं। अब उन्हें पहले से अधिक स्कॉलरशिप मिल सकेगी।

डीबीटी के माध्यम से खातों में मिलेगा पैसा

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अनुसूचित जाति छात्रों के लिए अब उच्च स्तरीय छात्रवृत्ति योजना में व्यापक संशोधन किया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में बड़े बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के अंतर्गत अब छात्रों को अतिरिक्त शैक्षणिक भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, पहले वर्ष में 86,000 स्कॉलरशिप मिलेगी और आगामी वर्षों में 41,000 की यह राशि किताबें खरीदने या फिर आवास, लैपटॉप या अन्य जरूरी खर्चों के लिए उपयोग में लाई जा सकेगी। मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार द्वारा बढ़ाई गई स्कॉलरशिप की धनराशि छात्रों को जल्द मिलेगी।

किन-किन छात्रों को मिलेगा लाभ

नई गाइडलाइन के अनुसार, लाभार्थी यदि किसी अन्य केंद्र या अन्य राजकीय समान स्कॉलरशिप योजना का लाभ नहीं ले रहा है, तो वह इस योजना के अंतर्गत इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकता है। इस योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जिनके अभिभावक की वार्षिक आय ₹8,00,000 से अधिक नहीं है। सरकार ने वर्ष 2024–25 के लिए 4,400 नई स्कॉलरशिप को भी मंजूरी दी है। स्कॉलरशिप के अंतर्गत 30% स्कॉलरशिप विशेष तौर पर लड़कियों के लिए आरक्षित रखी गई है। बता दें, इस स्कॉलरशिप का लाभ केंद्रीय रूप से उचित प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा, जिसके अंतर्गत प्रोफेशनल कोर्स शामिल होंगे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महाविद्यालय भी इस स्कॉलरशिप में शामिल किए गए हैं। केवल प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र ही नए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे, जबकि स्कॉलरशिप का नवीनीकरण पाठ्यक्रम की अवधि तक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

परिवार के केवल दो बच्चों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ

योजना की अधिसूचना के अनुसार, अब केवल निश्चित लाभ ही मिल सकेगा। एक परिवार के केवल दो ही बच्चे इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं। चयन के बाद यदि कोई छात्र संस्थान को बदल देता है, तो उसकी पात्रता अपने आप समाप्त हो जाएगी। एक बार एडमिशन लेने के बाद छात्रा को उसी संस्थान में पूरी पढ़ाई करनी होगी। सरकार द्वारा जारी की गई इस नई गाइडलाइन के अनुसार, अनुसूचित जाति के अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे छात्रों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है, जो आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं या फिर आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं।