UP Anganwadi Latest Update: उत्तर प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में कक्षा 1 से पहले 6 साल तक के बच्चों के लिए बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही है। पूरे प्रदेश में सभी जिलों के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के बहुत से पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है।
67 जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। सरकार ने इन सभी पदों को भरने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसमें 60000 के लगभग आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश के 67 जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। ऐसी सभी महिलाएं जो 12वीं पास हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर काम करना चाहती हैं तो उनके पास बढ़िया मौका है। प्रदेश के 67 जिलों में अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं और अलग-अलग आवेदन की तिथियां भी रखी गई हैं, जिसकी जानकारी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिला अनुसार पूरी जानकारी देखी जा सकती है और पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन भी कर सकते हैं।
31 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए नोटिफिकेशन जारी
आंगनबाड़ी सहायिका के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भी महिलाओं के पास सुनहरा मौका है। 12वीं पास महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रदेश के 31 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दें, इससे पहले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था। इनमें 50% पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं का प्रमोशन किया गया था। ऐसे में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हो गए थे। वर्तमान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 50% पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं का प्रमोशन किया जाएगा और बाकी के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। ऐसी महिलाएं जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में काम करना चाहती हैं तो आवेदन कर सकती हैं। जिलों और नोटिफिकेशन की जानकारी उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करने की तिथियां भी जिलों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।
क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन करने हेतु एक सरल प्रक्रिया रखी गई है। सबसे पहले आपको आंगनबाड़ी पोर्टल upanganwadi.in पर जाना होगा और दिए गए नोटिफिकेशन में से अपने जिले के नोटिफिकेशन पर क्लिक करके नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी जैसे पदों की संख्या, आवेदन प्रारंभ तिथि और आवेदन करने की अंतिम तिथि सभी विवरण चेक करना है और उसके बाद पोर्टल पर दिए गए लिंक से ही फॉर्म भर सकते हैं और सबमिट कर सकते हैं। बता दें, इस प्रक्रिया में केवल महिलाएं ही शामिल हो सकती हैं, पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। इच्छुक महिलाएं निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकती हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, केवल 12वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के अंकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी और केवल मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। हालांकि तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। इन महिलाओं का चयन सबसे पहले किया जाएगा। अगर इस श्रेणी की महिलाएं उपलब्ध नहीं हैं तो सामान्य अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।





