UP ECCE Educator News: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ संचालित होने वाले आंगनवाड़ी प्री-प्राइमरी स्कूलों में आउटसोर्स पर ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने जल्द से जल्द सभी जिलों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। बता दें यह प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में ईसीसीई एजुकेटर औरैया जनपद के लिए अधिसूचना जारी की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
UP ECCE Educator News Today
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी बच्चों में शिक्षण कौशल विकसित करने तथा प्री-प्राइमरी बच्चों को निपुण बनाने के उद्देश्य से आउटसोर्स पर एजुकेटर की तैनाती की जा रही है, जिसके लिए जरूरी योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र जो परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ को-लोकेटेड हैं, उन सभी में यह तैनाती की जाएगी। पहले चरण में 10000 से अधिक तथा दूसरे चरण में 8800 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। औरैया जिले के लिए कुल 180 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार दी गई अधिसूचना की जानकारी के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।
ईसीसीई एजुकेटर कार्य का विवरण
ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी। इनका प्रमुख कार्य आंगनवाड़ी के छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना होगा। साथ ही खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बेसिक जानकारी भी देनी होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग बनाते हुए प्री-प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश के लिए दक्ष बनाना प्रमुख उद्देश्य है, जिसके लिए सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल वाटिकाएं शुरू कर दी गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया आउटसोर्स के माध्यम से पूरी की जा रही है। एजुकेटर की तैनाती 1 साल के लिए आउटसोर्स पर की जाएगी। अगर कार्य सही और संतोषजनक रहता है, तो उनकी सेवा बढ़ाई जा सकती है। मानदेय की बात की जाए, तो ₹20,000 तक मानदेय दिया जाएगा।
क्या है जरूरी पात्रता
बता दें, पात्रता के लिए ऐसे उम्मीदवार जो किसी विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान में स्नातक परीक्षा पास कर चुके हैं, तो इसके लिए पात्र माने जाएंगे। लेकिन स्नातक में 50% अंक लाना जरूरी है, वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए 45% अंक लाने होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ अगर गृह विज्ञान में स्नातक डिग्री नहीं है, तो नर्सरी शिक्षक शिक्षा या फिर इसके समकक्ष कोई भी डिप्लोमा जो एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हो, वैलिड माना जाएगा। न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है।
ईसीसीई एजुकेटर के लिए आवेदन कैसे करें
ईसीसीई एजुकेटर के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – यहां देखें





