UP Farmer Free Subsidy Scheme: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए दिसंबर का महीना सौगात लेकर आया है। उत्तर प्रदेश सरकार की यह स्कीम किसानों के खेत की सिंचाई का खर्चा शून्य कर देगी।
प्रदेश सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए भारी सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध कराने का बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के किसानों को भारी संख्या में सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे। इसका प्रमुख लक्ष्य किसानों को बिजली की निर्भरता से फ्री कर देना है, साथ ही सिंचाई के खर्च को शून्य करना है। सरकार का कहना है कि सोलर पंप किसानों की आमदनी तो बढ़ाएंगे ही, साथ ही खेती का काम बिल्कुल भी बाधित नहीं होगा। आइए जानते हैं, किसानों को कैसे मिलेगा फायदा, कैसे आएगी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में, क्या है पूरी प्रक्रिया।
15 दिसंबर तक मिला है आवेदन का मौका
बता दें, किसानों के लिए आवेदन करने का मौका 15 दिसंबर तक दिया गया है। ऐसे सभी किसान, जो इस स्कीम के अंतर्गत भारी सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं, वे 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करके इसका लाभ ले सकते हैं। इसके साथ-साथ एक महत्वपूर्ण बात बता दें कि केवल वही किसान अनुदान के पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे बड़ी बात यह है कि किसानों को इसके लिए अलग से कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। चयन केवल ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे मिलेगी सब्सिडी की धनराशि
बता दें, कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल नौ प्रकार के पंपों पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलकर सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें किसानों का खर्च बहुत कम हो जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी की हिस्सेदारी अलग-अलग रखी गई है। यहां हम दो हॉर्स पावर सरफेस पंप की बात करें तो इस पंप के लिए सरकार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी मिलकर 98,593 रुपए होगी, जो कि किसानों को प्राप्त होगी। बता दें, किसानों को सोलर पंप की कीमत में से सब्सिडी की धनराशि काटकर जमा करनी होगी। सरकार द्वारा सब्सिडी पहले ही उपलब्ध कराई जा रही है, किसानों को केवल अपने हिस्से की धनराशि जमा करनी होगी।
किसानों को देना होगा ₹5000 एडवांस
किसानों को इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ₹5000 देकर एडवांस बुकिंग करनी होगी। किसान यह भुगतान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते हैं और बैंक में जाकर भी जमा कर सकते हैं। बुकिंग कन्फर्म होते ही किसानों के मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा। इसके बाद अनुदान काटने के बाद बची राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। ऐसे किसान जिनके पास अपने हिस्से का भुगतान करने के लिए पैसों की समस्या आ रही है, तो वे भी बैंक से लोन लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं। अगर बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो उन्हें कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत 6% ब्याज में छूट भी दी जाएगी, जिसमें तीन प्रतिशत केंद्र सरकार और तीन प्रतिशत राज्य सरकार देगी। इस प्रकार किसानों को जहां एक ओर भारी सब्सिडी मिल रही है, वहीं दूसरी ओर 6% ब्याज में भी छूट मिल जाएगी।
साल के अंत में किसानों के लिए सुनहरा मौका
2025 का साल खत्म होने जा रहा है और सरकार ने नया साल आने से पहले किसानों को बड़ी सब्सिडी देकर बड़ा तोहफा दिया है। बता दें, इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को 40,000 से अधिक सेट दिए जाएंगे। किसान इस स्कीम का लाभ लेकर भारी सब्सिडी प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी खेती की सिंचाई का खर्चा बिल्कुल शून्य कर सकते हैं। समय रहते इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।





