UP Home Guard Selection Process Change: उत्तर प्रदेश के दसवीं पास युवाओं को होमगार्ड बनने का शानदार मौका मिला है पहली बार होमगार्ड की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से बदल दी गई है नोटिफिकेशन जारी होते ही अभ्यर्थियों ने आवेदन भी शुरू कर दिए हैं 17 दिसंबर 2025 तक मौका दिया गया है इस बार चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है 6 नंबर तक अतिरिक्त देने की व्यवस्था की गई है ऐसे में इन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन जल्द हो सकेगा आइए जानते हैं किन-किन अभ्यर्थियों को मिलेंगे बोनस अंक क्या है बदली हुई चयन प्रक्रिया पूरी जानकारी।
यूपी में होमगार्ड बनने का शानदार मौका
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है राज्य सरकार ने 41000 से अधिक होमगार्ड के पदों पर तैनाती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो 17 दिसंबर तक का अवसर दिया गया है इस बार चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है इससे पहले बिना किसी लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों का चयन किया जाता था लेकिन इस बार चयन प्रक्रिया बदल दी गई है अब उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी तभी वह अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे हालांकि इस बार अतिरिक्त अंक देने की व्यवस्था भी की गई है जिससे विशेष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पहले चयन प्राप्त कर सकें।
ऐसे मिलेंगे बोनस अंक
होमगार्ड बनने के लिए उम्मीदवारों को उनकी खास योग्यताओं के आधार पर अतिरिक्त दिए जाने की व्यवस्था की गई है अगर किसी अभ्यर्थी के पास एक से अधिक योग्यताएं हैं तो उसे उनमें से सबसे ज्यादा अंक वाली योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
- सबसे पहले बात की जाए एनसीसी प्रमाण पत्र की तो एनसीसी प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक मिलेंगे अगर C प्रमाण पत्र रखते हैं तो उन्हें तीन अंक मिलेंगे B प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को दो अंक और A प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को एक अंक दिया जाएगा।
- वहीं अगर भारत स्काउट और गाइड का प्रमाण पत्र रखते हैं तो ऐसे सभी उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा
- इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने UPSDMA का आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो ऐसे योग्यता धारी उम्मीदवारों के लिए योग्यताओं के अंकों के अलावा 3 और अंक दिए जाएंगे।
- अगर ऐसे उम्मीदवार हैं जो चार पहिया वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों को 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा
यह सभी अतिरिक्त अंक उम्मीदवार की मेरिट में बढ़ोतरी करेंगे और चयन प्रक्रिया में काफी मददगार साबित होंगे।
होमगार्ड बनने के लिए जरूरी है यह योग्यता
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है आवेदन प्रक्रिया के दौरान हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाण पत्र सही तरीके से अपलोड करना होगा इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना पूरी तरह से अनिवार्य है अगर आपने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर दिया है तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी अगर आप गलती से गलत दस्तावेज अपलोड करते हैं या आप अपलोड ही नहीं करते हैं तो आपका आवेदन इस स्थिति में रद्द किया जा सकता है साथ ही आयु सीमा 18 से 30 साल तक रखी गई है।





