यूपी पंचायती राज विभाग में आउटसोर्स ब्लॉक मैनेजर बनने का मौका युवाओं के लिए मिला बड़ा मौका UP Outsourcing Latest News

By
On:
Follow Us

UP Outsourcing Latest News: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पंचायती राज विभाग ने बड़ा मौका दिया है। आउटसोर्स के माध्यम से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बनने का मौका मिला है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में आउटसोर्सिंग पर यह तैनाती की जाएगी। पंचायती राज विभाग द्वारा इसकी सूचना जारी की गई है। ऐसे सभी युवा जो पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ब्लॉक मैनेजर बनना चाहते हैं, तो उनके पास अच्छा मौका है। बता दें, विभाग इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती करेगा, जो कि निश्चित समय के लिए रखे जाएंगे। हालांकि संतोषजनक सेवा पर कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा सकेगा। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

UP Outsourcing Latest News

प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर रखने का फैसला किया है। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया के माध्यम से ही पूरी की जा रही है। बता दें, प्रदेश में कुल 826 पदों के लिए तैनाती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे सभी युवा जो इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो जिलों के अनुसार अलग-अलग अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। यहां से अधिसूचना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी हैं यह योग्यताएं

पंचायती राज विभाग में ब्लॉक मैनेजर बनने के लिए योग्यता की बात की जाए, तो स्नातक विषय में न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है। इसके साथ-साथ CCC प्रमाण पत्र, या फिर O लेवल प्रमाण पत्र, या A लेवल कंप्यूटर प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त तकनीकी क्षेत्र में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें BCA, BSC, IT आदि शामिल होंगे। हालांकि 60% अंक लाना अनिवार्य होगा, तभी यह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 18 से 35 साल तक के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। बता दें, चयनित उम्मीदवारों को संबंधित जनपद के विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी के अधीन कार्य करना होगा।

क्या है आवेदन प्रक्रिया

बताना चाहेंगे, यह पूरी प्रक्रिया आउटसोर्सिंग के माध्यम से पूरी की जानी है। इसके लिए जिला स्तर पर आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और इसके बाद लॉगिन करके आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाने की सलाह दी जाती है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन – यहां देखें