यूपी के 47 जिलों में प्री प्राइमरी ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती का आदेश, यह चाहिए होगी पात्रता UP Pre Primary ECCE Educator News

By
Last updated:
Follow Us

UP Pre Primary ECCE Educator News: उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति कर रही है इन स्कूलों में एजुकेटर रखने की प्रक्रिया दो चरणों में शुरू की गई है पहले चरण में 10000 से अधिक एजुकेटर की तैनाती की गई है तो वहीं दूसरे चरण में 8800 अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एंड एजुकेटर की नियुक्ति की जानी है बता दें उत्तर प्रदेश के 50 जिलों के बाल वाटिकाओं में ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती नहीं हो सकी है इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने जल्द से जल्द प्रदेश के 47 जिलों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति करने का आदेश दिया है।

अवशेष जिलों में आउटसोर्स ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति करने का आदेश

बता दें प्रदेश भर में 27 ऐसे जिले हैं जिसमें अभी तक चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है ना ही विज्ञप्ति जारी की गई है जिसको लेकर सरकार ने सख्त आदेश देते हुए एजुकेटर की नियुक्ति जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं सरकार की ओर से 26 जुलाई 2024 को आउटसोर्स संविदा पर एजुकेटर की नियुक्ति के लिए शासनादेश जारी किया गया था शासन की ओर से सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी जिससे इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके लेकिन प्रदेश के 47 जिले ऐसे हैं जहां अभी तक विज्ञप्ति ही जारी नहीं हो सकी है। शासन के आदेश के बाद अब इन जिलों में ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती जल्द से जल्द पूरी हो सकेगी क्योंकि इन जिलों में अभी तक एक भी एजुकेटर की तैनाती नहीं की जा सकी है इन जिलों में तैनाती की संख्या शून्य बताई गई है जिससे बच्चों का शिक्षण कार्य गति नहीं पकड़ रहा है।

इन जिलों में इसी माह शुरू होगी तैनाती की प्रक्रिया

बता दें उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में एजुकेटर की तैनाती जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं जिसमें अंबेडकर नगर, अलीगढ़, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या औरैया आजमगढ़, बलिया, बहराइच भदोही बलरामपुर बदायूं बिजनौर चंदौली एट चित्रकूट, फर्रुखाबाद गाजीपुर, फतेहपुर गोरखपुर, गोंडा हाथरस मुरादाबाद, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर शाहजहांपुर रामपुर सुल्तानपुर सोनभद्र सिद्धार्थ नगर, उन्नाव तथा वाराणसी जिले शामिल हैं अब इन जिलों में जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

क्या है ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती के लिए पात्रता

ईसीसीई एजुकेटर बनने के लिए पात्रता की बात की जाए तो इसके लिए गृह विज्ञान में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए या फिर नर्सरी अध्यापक शिक्षा या प्री स्कूल शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए गृह विज्ञान में न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक डिग्री रखी गई है।

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

बता दें उत्तर प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में आउटसोर्स पर एजुकेटर की तैनाती जिला अनुसार की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग एजेंसी के द्वारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी आवेदन की प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी इसलिए अभ्यर्थियों को अपने जिले की विज्ञप्ति पर नजर बनाए रखने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए आउटसोर्स पर होने वाली इस नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर ही पूरी की जाएगी पोर्टल पर ही विज्ञप्ति जारी होगी अलग से विज्ञप्ति जारी नहीं की जाएगी अभ्यर्थियों को इसके लिए पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।