UPTET 2026 Notification : यूपीटीईटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन,परीक्षा पैटर्न आवेदन प्रक्रिया

By
Last updated:
Follow Us

UPTET 2026 Notification News: उत्तर प्रदेश में 4 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 19 जनवरी 2026 को परीक्षा की तिथियां घोषित की हैं। लंबे समय से यूपीटीईटी का इंतजार कर रहे लाखों डीएलएड, B.Ed अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार बना हुआ है कि कब नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के स्थायी अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष का चयन 15 दिसंबर तक किया जा सकता है, उसके बाद यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि टीजीटी परीक्षा कैंसिल होने के बाद यूपीटीईटी की परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि से आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि अभी तक आयोग की ओर से यूपीटेट परीक्षा तिथियां आगे बढ़ाए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

आयोग की नियुक्ति में देरी से आगे बढ़ेगी परीक्षा की तिथि?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष की पात्रता में बदलाव के कारण फिर से आवेदन मांगे गए हैं। अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी की जा सकती है। अध्यक्ष का चुनाव न होने के कारण टीजीटी परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपनी नियत तिथि पर कराए जाने को लेकर संशय बढ़ गया है, क्योंकि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति अगर 15 दिसंबर तक हो जाती है तो उसके बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अगर नोटिफिकेशन 15 दिसंबर के बाद जारी किया जाता है तो आवेदन करने के लिए एक महीने का समय अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा की तिथि का निर्धारण भी एक बड़ी चुनौती होगा, जिस कारण से 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि अभी आयोग की ओर से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाने को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है।

क्या होगा यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पुराना पैटर्न ही लागू होगा, जैसे यूपीटीईटी की परीक्षा पिछली बार आयोजित कराई गई थी। इस पैटर्न पर 2026 की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसके अंतर्गत दो पेपर होंगे। पेपर एक में पाँच खंड होंगे। इसके अंतर्गत बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा एक, भाषा दो, गणित, पर्यावरण अध्ययन में प्रत्येक के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 30-30 अंक निर्धारित किए गए हैं। कुल 150 प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की ड्यूटी के लिए भाषा एक, भाषा दो के साथ गणित और विज्ञान या फिर सामाजिक अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा एक, भाषा दो से 30-30 प्रश्न आएंगे, जबकि गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन के क्षेत्र से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 60 अंक निर्धारित होंगे। कुल 150 प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा की अवधि और क्वालीफाइंग मार्क्स

क्वालीफाइंग मार्क्स की बात की जाए तो सामान्य श्रेणी के लिए 60% यानी 90 अंक लाने होंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित आरक्षित वर्ग को 55% अंक लाना जरूरी होगा। प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है। पास होने वाले उम्मीदवार जिंदगी भर किसी भी शिक्षक परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी और प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्क्स नहीं दिए जाएंगे।

बीएड को प्राथमिक और जूनियर दोनों में मिलेगा मौका

Uptet 2025 में बीएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद अब बीएड धारक शिक्षकों को प्राथमिक और जूनियर दोनों स्तरों पर मौके मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला प्रभावित शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस आदेश से न केवल हजारों उम्मीदवारों को फायदा पहुंचेगा। अब उम्मीद है कि आगामी UPTET नोटिफिकेशन में सरकार नए नियमों को स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ शामिल करेगी।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपीटीईटी नोटिफिकेशन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। फिलहाल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार है।

ऑफिशियल वेबसाइट – Click Here