शीतकालीन छुट्टियां घोषित! 88 दिन बंद रहेंगे स्कूल आदेश जारी Winter Vacation Announcement

By
On:
Follow Us
Winter Vacation Announcement: छुट्टी का इंतजार सभी को रहता है, खासकर शीतकालीन अवकाश या फिर गर्मी की छुट्टियां। ऐसे में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और कई जगह भीषण सर्दी पड़ने लगी है। राज्यों ने विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। जम्मू क्षेत्र के शीतकालीन ज़ोन के स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। आधिकारिक आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार प्री-प्राइमरी कक्षाएं 26 नवंबर से शीतकालीन अवकाश के कारण बंद हो गई हैं, जबकि कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए 1 दिसंबर को कक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।

88 दिन का लगातार शीतकालीन अवकाश घोषित

जम्मू-कश्मीर में जहां प्री-प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, वहीं कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 1 दिसंबर के बाद अवकाश घोषित हुआ है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में 11 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 11 दिसंबर को सभी तरह से शैक्षणिक कार्य बंद हो जाएगा। कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अगले साल 1 मार्च को फिर से खुलेंगे, जबकि उच्च कक्षाएं एक सप्ताह पहले यानी 22 फरवरी से फिर शुरू हो जाएंगी। सरकार ने कहा कि पिछले सप्ताह कश्मीर में तापमान नीचे चला गया था। मौसम विभाग के अनुसार शून्य से कई डिग्री नीचे गिरने के कारण सरकार ने अचानक शीतकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। जहां 12वीं तक के स्कूलों में 88 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित हुआ है, वहीं 1 से 8 तक के विद्यालयों में 125 दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा।

यूपी में 16 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश की बात की जाए तो माध्यमिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान सभी शिक्षण कार्य पूरी तरह से स्थगित रहेंगे। 16 जनवरी को शीतकालीन अवकाश समाप्त होगा और इस दिन विद्यालय खोले जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश में मौसम खराब होने या फिर सर्दी बढ़ने के कारण शीतकालीन अवकाश हर बार बढ़ाया जाता है। अगर मौसम खराब रहता है तो इस बार भी शीतकालीन अवकाश बढ़ाया जा सकता है।

राजस्थान में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित

राजस्थान में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले 19, 20 और 21 दिसंबर को 3 दिन की छुट्टी घोषित हुई है। 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा और 5 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कॉलेज और निजी कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। सर्दी या मौसम की गड़बड़ी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश आगे बढ़ाये जा सकते हैं।

केवीएस में 50 दिन का शीतकालीन अवकाश

केंद्रीय विद्यालयों की बात की जाए तो केंद्रीय विद्यालयों के लिए अलग-अलग सर्कल के अनुसार अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश सूची में 4 दिसंबर से केंद्रीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, हालांकि यह क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग घोषित हुआ है। ठंडे और पहाड़ी क्षेत्रों में 4 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां घोषित हुई हैं। बाकी अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग समय पर छुट्टियां घोषित की गई हैं। केवीएस विद्यालयों में छुट्टियों की जानकारी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई है। यहां से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।